खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
2जी मीडिया और राजनीतिक दलों की सनसनी: राजा
कुनुर, एजेंसी
First Published:10-06-12 10:45 PM
Last Updated:10-06-12 11:36 PM
बहुचर्चित 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा आज कुछ राजनीतिक दलों और मीडिया पर स्पेक्ट्रम मुद्दे पर उनके खिलाफ झूठे आरोपों को काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश करने को लेकर खूब बरसे।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दलित चेहरे समझे जाने वाले राजा ने यहां एक जनसभा में कहा कि यह मामला कुछ नहीं बल्कि मीडिया और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा चीजों को सनसनीखेज बनाना है। अपने संसदीय क्षेत्र नीलगिरि के रास्ते में यहां उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल ही अनुचित है। पिछले साल फरवरी में गिरफ्तारी के बाद से वह पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र जा रहे थे।
यह दावा करते हुए वर्ष 2009 में केंद्रीय सतर्कता आयोग ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से 22000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जिसे कैग ने बढ़ाकर 1.76 लाख करोड़ रुपये कर दिया, उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी सीबीआई ने उसे घटाकर 35000 करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया कुछ खबर पाने और सनसनी पैदा करने के लिए उनका पीछा कर रही है।
राजा ने दावा किया कि कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे हैं और उन पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अजिर्त करने का आरोप है लेकिन यह मामला इन मामलों से काफी भिन्न है। हाल ही में जमानत पर रिहा हुए द्रमुक नेता ने यह भी दावा किया कि उनके रिश्तेदारों और दोस्तों पर के घरों पर छापा मारने वाले जांच दल को वहां से बिना हिसाब किताब का कोई धन नहीं मिला।
यह जिक्र करते हुए कि वकील होने के नाते उन्होंने अदालत में इन्हीं बिंदुओं पर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि फिलहाल यह मामला भिन्न दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने आशा जताई कि नीलगिरि से शुरू हुई उनकी इंसाफ यात्रा सफलता में समाप्त होगी क्योंकि 15 महीने बाद वह सभी तथ्य जनता की अदालत में रख रहे हैं। कोयंबटूर पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की एक अदालत ने राजा की याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें आठ से 30 जून के बीच तमिलनाडु की यात्रा के लिए अनुमति दे दी थी।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
