फोटो गैलरी

Hindi Newsआंध्रप्रदेश सरकार ने दिए गेल दुर्घटना की जांच के आदेश

आंध्रप्रदेश सरकार ने दिए गेल दुर्घटना की जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश सरकार ने आज पूर्वी गोदावरी जिले के नगरम गांव में गेल गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट की जांच के आदेश जारी किए हैं। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में मौजूद आंध्रप्रदेश के...

आंध्रप्रदेश सरकार ने दिए गेल दुर्घटना की जांच के आदेश
एजेंसीFri, 27 Jun 2014 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश सरकार ने आज पूर्वी गोदावरी जिले के नगरम गांव में गेल गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट की जांच के आदेश जारी किए हैं। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में मौजूद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर पोस्ट किया, (मैंने) भविष्य में इनसे (इस तरह की घटनाओं) बचने के लिए जांच और एक कार्यवाही योजना के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें निवारक योजना की जरूरत है। उन्होंने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीडिम्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा बीच में छोड़कर आज दोपहर तक दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पूर्वी गोदावरी के लिए रवाना हो रहे हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भी चंद्रबाबू के साथ घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है। नायडू ने आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन चिन्नाराजप्पा और पूर्वी गोदावरी जिला कलेक्टर नीतू प्रसाद से फोन पर बात की और उन्हें निर्देश दिए कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    
घटनास्थल पर पहुंच चुके चिन्नराजप्पा ने कहा कि इस घटना की समग्र जांच कराई जाएगी। चिन्नराजप्पा राज्य के गृहमंत्री भी हैं। चिन्नराजप्पा ने कहा, राज्य सरकार जिले में गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले की समग्र जांच कराएगी। विस्फोट से प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने घायलों का इलाज कर रहे अस्पतालों को निर्देश दिया कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करने के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
    
इस बीच, राजमुंदरी में गेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गेल के अध्यक्ष बी सी त्रिपाठी ने कहा कि नगरम गांव में दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी हैं। गेल अधिकारी के अनुसार, त्रिपाठी ने कहा, विस्फोट की वजह का तत्काल पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद ही हमें विस्फोट की वजह और इससे जुड़ी बाकी जानकारियां मिल सकेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें