हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
आलोक जोशी रॉ के नए चीफ नियुक्त
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-11-12 05:08 PM
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक जोशी को देश की बाह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
आज जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार हरियाणा कैडर के 1976 बैच के अधिकारी जोशी (59) महत्वपूर्ण बाहय खुफिया एजेंसी की बागडोर 30 दिसंबर को संभालेंगे। वह फिलहाल रॉ में विशेष सचिव हैं।
आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति (एसीसी) ने दो साल या अगला आदेश, जो भी पहले हो उस समय तक के लिए जोशी की सचिव (रॉ) के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी। जोशी मौजूदा सचिव एस के त्रिपाठी की जगह लेंगे। त्रिपाठी का कार्यकाल 29 दिसंबर 2012 को पूरा हो रहा है। जोशी खुफिया ब्यूरो और हरियाणा पुलिस में काम कर चुके हैं। वह नेपाल और पाकिस्तान में महत्वपूर्ण अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं। साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद रॉ और आईबी के बीच पहले की तुलना में अधिक समन्वय की अपेक्षा है। जोशी दोनों संगठनों में काम कर चुके हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश कैडर के 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। आजाद फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं। आजाद प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और भारत तथा विदेश में उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा प्रबंधों की करीबी निगरानी के लिए जिम्मेदार विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रशासन को देखेंगे। आईपीएस अधिकारी ए बी माथुर के सेवानिवत्त होने के बाद से यह पद खाली था।
एसीसी ने असम-मेघालय कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी टी वाई दास की नियुक्ति केंद्रीय सूचना आयोग के सचिव के तौर पर की है। वह फिलहाल पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास संबंधी मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल