बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
गृह मंत्रालय ने सोमवार को मुंबई, कोलकाता और बेंगलूर के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इन तीन बड़े शहरों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं।
इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी सलमान अहमद से पूछताछ के आधार पर गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक की सरकारों से कहा कि वे इन शहरों पर हमला करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जो भी सूचना हमें मिली है हम उसपर कोई भी जोखिम नहीं ले रहे हैं। हमने संबद्ध राज्य सरकारों को अलर्ट किया है कि वे तत्काल सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करें।
पूछताछ के दौरान सलमान ने स्वीकार किया कि इंडियन मुजाहिदीन ने कथित कराची परियोजना के तहत कराची, काठमांडो, दुबई और पश्चिम एशिया में अपना शिविर स्थापित किया है। सलमान पर अहमदाबाद, वाराणसी और गोरखपुर में हुए बम धमाकों में शामिल होने का संदेह है।
अधिकारी ने कहा कि उसने जांच अधिकारियों के समक्ष यह भी कबूल किया कि आईएम कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए नेपाल या बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान जाते हैं। वह गत जनवरी में पाकिस्तान से लौटा था।
कराची परियोजना के तहत आईएम भारतीय युवकों को आतंकी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान भेजता है और फिर उन्हें देश में उपद्रवकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत भेज दिया जाता है।

ई-मेल

लिखे (0)









