बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य का लगभग 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र इस वक्त चीन के अवैध कब्जे में है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने लोकसभा में सुप्रिया सुले, जगदीश शर्मा तथा कुछ अन्य सदस्यों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि वर्ष 1962 से ही जम्मू-कश्मीर के लगभग 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर चीन का अवैध कब्जा है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा तथाकथित चीन-पाक सीमा करार के तहत पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर का 5180 वर्ग किमी़ क्षेत्र अवैध ढंग से चीन को दे दिया है। कृष्णा ने कहा कि सरकार देश की जमीन पर चीन के अवैध कब्जे को मान्यता नहीं देती और उसने इस मुद्दे को चीन के साथ हुई सभी बैठकों में उठाया है।
पहली पांच बैठकों के फलस्वरूप भारत-चीन सीमा प्रश्न के समाधान के लिये राजनीतिक मानदंडों और मार्गदर्शी सिद्धांतों सम्बन्धी करार पर चीनी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान 11 अप्रैल 2005 को हस्ताक्षर किये गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और चीन सीमा से जुड़े सवाल का बातचीत के जरिये हल निकलने तक दोनों देश शांति और सदभाव बनाने पर सहमत हुए हैं।

ई-मेल

लिखे (0)









