पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
दिग्विजय ने आजमगढ़ यात्रा की रिपोर्ट सोनिया को सौंपी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-02-10 09:29 PM
Last Updated:10-02-10 01:44 AM
बटला हाउस मुठभेड़ प्रकरण को लेकर विवाद में फंसे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें आजमगढ यात्रा की रिपोर्ट दी जहां उन्होंने मुठभेड़ पर संदेह जताते हुए कुछ प्रश्न उठाए थे।
गौरतलब है कि सिंह के इस मुठभेड़ संबंधी बयान से कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया था। सिंह ने आश्वासन दिया था कि वह प्रधानमंत्री से इस मुठभेड़ से संबंधित मामलों के लिए विशेष अदालत गठित करने की मांग करेंगे।
गांधी से मुलाकात के बाद सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी है और उन्होंने मुझे इस मामले को देखने का आश्वासन दिया है।
पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी बटला हाउस मुठभेड़ की जांच कराने की मांग नहीं की है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)









