फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने माओवादियों के वर्चस्व वाले इलाकों को वापस नियंत्रण में लेने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल और झारखंड में अंतरराज्यीय अभियान शुरू कर दिया गया है।
चार नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के बीच अंतरराज्यीय अभियानों के बारे में चर्चा हुई और इस संबंध में कुछ फैसले किए गए हैं। इन फैसलों को लागू किया जाएगा।
चिदंबरम ने माओवादियों के खिलाफ अंतरराज्यीय अभियान झारखंड और पश्चिम बंगाल में शुरू कर दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि हम नक्सलियों के वर्चस्व वाले इलाकों पर पुन: नियंत्रण स्थापित कर लेंगे। उन इलाकों में प्रशासन को मजबूती से स्थापित कर दिया जाएगा।
गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी छह माह में काफी प्रगति कर ली जाएगी।

ई-मेल

लिखे (0)






