सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
चीन द्वारा लगातार अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने से आक्रोशित अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र परिषद ने चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार के साथ अपने आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत की है।
परिषद ने सोमवार को यहां अपने इस आंदोलन की शुरुआत अध्यक्ष ताकम तातुंग के नेतृत्व में स्थानीय आकाशदीप शापिंग काम्पलैक्स में लोगों की भारी भीड़ के सम्मुख चीन के राष्ट्रपति ह्यू जिंताउ का पुतला फूं क कर की।
इससे पहले परिषद ने इस संदर्भ में सरकार समेत सभी सम्बन्धित लोगों को राज्य में चीन में निर्मित वस्तुओं के उपयोग एवं विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने के लिए समय सीमा निर्धारित करने की घोषणा की थी।
इस दौरान छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने 'जलाओ जलाओ चाईनीज माल जलाओं' के नारे लगाए जिससे राजधानी में घंटों यातायात बाधित रहा।
छात्र प्रदर्शनकारियों ने आकाशदीप से बैंक तिनाली तक पैदल मार्च भी किया। इस बीच चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होने चीन निर्मित विभिन्न वस्तुओं की होली भी जलाई।

ई-मेल

लिखे (0)






