महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
भूस्खलन से मनाली देश के बाकी हिस्सों से कटा
शिमला, एजेंसी
First Published:09-02-10 04:48 PM
Last Updated:09-02-10 04:49 PM
बर्फबारी के कारण हुए भूस्खलन से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पयर्टन स्थल मनाली देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।
उप मंडलीय दंडाधिकारी राजेश्वर गोयल ने टेलीफोन पर बताया, ''भूस्खलन से मनाली सोमवार शाम से देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। रास्ता साफ करने के लिए लगातार काम चल रहा है लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण इसमें बाधा आ रही है।''
उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें रास्ता साफ हो जाने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
गोयल ने बताया कि मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग और कल्लू जाने वाली सड़क पर कई जगह मार्ग अवरुद्ध है।
शिमला के मौसम विभाग ने बताया कि मनाली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार से भारी बर्फबारी हो रही है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






