जांच के पचड़ों में फंसे पचौरी इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर
अन्य फोटो
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हिमस्खलन की ताजा घटना में कुपवाड़ा जिले में सेना के एक जवान की मौत हो गई।
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हिमस्खलन की ताजा घटना में कुपवाड़ा जिले में सेना के एक जवान की मौत हो गई। सोमवार को भी शीतकालीन युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हिमस्खलन से 17 जवानों की मौत हो गई थी।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की घटना श्रीनगर से लगभग 145 किलोमीटर दूर तंगधार में सुबह करीब पौने चार बजे हुई जिसमें 14 सैन्यकर्मी फंस गए। उन्होंने बताया कि सभी 14 सैनिकों को बर्फ से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।
इससे पहले सोमवार को गुलमर्ग का स्काई रिसोर्ट हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें 17 सैनिकों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जवान श्रीनगर से 70 किलोमीटर दूर शीतकालीन युद्धाभ्यास प्रशिक्षण में भाग ले रहे थे।
हिमस्खलन के चलते भारी मात्रा में बर्फ उस समय सैनिकों के ऊपर गिर पड़ी जब वे खिलनमार्ग चोटी की ऊंचाइयों की बर्फीली दीवारों को लगभग शून्य दश्यता में पार कर रहे थे।
खिलनमार्ग हादसे में हाई अल्टीटयूड वारफेयर स्कूल के कर्मियों की मौत हुई। सेना के प्रवक्ता कर्नल एएस बरार ने बताया कि खराब मौसम और गुलमर्ग में सड़क बंद होने से सैनिकों के शव श्रीनगर नहीं लाए जा सके हैं।
उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में मौसम प्रतिकूल है और भारी हिमपात की वजह से यह लगातार खराब बना हुआ है। भारी मात्रा में बर्फ के जमाव की वजह से गुलमर्ग जाने वाली सड़क भी बंद है। बरार ने बताया कि घायल 17 सैनिकों की हालत स्थिर है।

ई-मेल

लिखे (0)






