मध्य प्रदेश: मकान में आग लगने से 6 की मौत अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ खुला ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, कैदी फरार हेडली 18 मार्च को स्वीकार करेगा अपना दोष दक्षिण और पश्चिम एशिया में भारत होगा प्रभुत्वशाली शक्ति लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
अन्य फोटो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेडियो टैक्सी पर अब आप क्रेडिट कार्ड से टैक्सी का किराया दे सकते हैं।
अब टैक्सी किराया भी क्रेडिट कार्ड से
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-02-10 11:11 AM
Last Updated:09-02-10 12:19 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यदि आप रेडियो टैक्सी पर सवार हों और आपके पास भुगतान के लिये नकदी नहीं हो तो घबराईएगा नहीं, क्योंकि किराया भरने के लिए अब आपके पास एक आसान विकल्प है। मेरू टैक्सी से सफर करने वाले यात्री अब क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिये अपना किराया चुका सकते हैं। इसके लिए टैक्सी कंपनी ने एक्सिस बैंक और मर्चेंट बैंक से समझौता किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि क्रेडिट कार्ड के जरिये टैक्सी के किराए का भुगतान किया जा सकता है। इससे टैक्सी से यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। मेरू कैब के सीईओ राजेश पुरी ने कहा कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा मुहैया कराने से हमें लगता है कि हम अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैब सेवा मुंबई, दिल्ली, बेंगलूर और हैदराबाद में है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






