मध्य प्रदेश: मकान में आग लगने से 6 की मौत अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ खुला ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, कैदी फरार हेडली 18 मार्च को स्वीकार करेगा अपना दोष दक्षिण और पश्चिम एशिया में भारत होगा प्रभुत्वशाली शक्ति लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत को सोमवार को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर सहित 1984 के सिख विरोधी दंगों के लंबित मामलों का मुकदमा छह माह के भीतर पूरा करे।
मुख्य न्यायाधीश ए पी शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम निर्देश देते हैं कि मुकदमे को यथाशीघ्र पूरा किया जाए और इसे छह माह में पूरा कर लिया जाए।
दंगा मामलों को सामान्य मामले के तौर पर लेने और इनके लिए वरिष्ठ वकीलों की नियुक्ति नहीं कर संवेदनहीनता के साथ निपटाने के लिए खिंचाई करने के एक सप्ताह के भीतर सीबीआई और दिल्ली सरकार ने गुजरात में गोधरा पश्चात दंगों के मुकदमे की तर्ज पर विशेष लोक अभियोजकों को नियुक्त किया है।
जांच एजेंसी और सरकार ने पीठ को सूचित किया कि उन्होंने लोक अभियोजकों के तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। गौरतलब है कि सिख विरोधी दंगों में 2700 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गयी थी।
मुकदमे की सुनवाई कर रही अदालत में चार लंबित मामले हैं जिनमें से दो सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर से संबंधित हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






