प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
गुजरात के सीईओ कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छवि बदलने और राज्यभर में गरीब कल्याण मेला आयोजित कर खुद को गरीबों के मसीहा के रूप में पेश करने का प्रयास रहे हैं हालांकि विपक्ष ने इसे दिखावा और तमाशा करार दिया है।
मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के मध्य में मोदी अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रहे हैं और इस उद्देश्य से राज्य में कम से कम 25 गरीब मेलों का आयोजन कर चुके हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इन गरीब मेलों के आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का गरीबों को सीधे लाभ पहुंचाना है।
बहरहाल, विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सम्पन्न लोगों के समर्थक से गरीब समर्थक के रूप में अपनी छवि परिवर्तित करने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि गरीब मेले का आयोजन निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री का सम्पन्न लोगों के समर्थक से गरीब समर्थक के रूप में अपनी छवि सुधारने का प्रयास है लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी का अनुसरण करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग भाजपा की सचाई को जानते हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






