शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 11:30 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की एक फाइल फोटो।
संबंधित ख़बरे
आईपीएल पर जल्द ही अपना रुख साफ करेंगे ठाकरे
मुंबई, एजेंसी
First Published:08-02-10 12:27 PM
Last Updated:08-02-10 12:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

केंद्रीय मंत्री शरद पवार और बाल ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के एक दिन बाद शिवसेना ने कहा है कि वह आईपीएल मुद्दे पर अगले दो तीन दिन में अपना रुख जाहिर करेगी।

इससे पहले रविवार रात कृषि मंत्री शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख के बांद्रा स्थित आवास मातोश्री पर उनसे मुलाकात कर उनसे आग्रह किया था कि वह आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के शामिल होने संबंधी अपनी धमकियों को वापस ले लें।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मुद्दे पर ठाकरे दो तीन दिन में अंतिम निर्णय करेंगे। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस बैठक में मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक तकरीबन दो घंटे तक चली थी।

'सामना' के अनुसार बाल ठाकरे ने पवार से कहा, मेरे लिए खेल से अधिक महत्वपूर्ण देश है। मैं भारतीयों का अपमान कभी नहीं बर्दाश्त करूंगा।
 मनोहर ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि हमने बालासाहेब से कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रही है, लेकिन सभी आईपीएल टीमों में एक या दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमसे यह बताने को कहा है कि आईपीएल में कितने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलेंगे। हम उन्हें इसकी जानकारी एक या दो दिन में दे देंगे। बीसीसीआई प्रमुख ने यह भी कहा कि ठाकरे और उद्धव ने हमें गंभीरता पूर्वक सुना।

हमने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि केवल एक या दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल मैचों में हिस्सा लेंगे और अगर वह आईपीएल मैचों को नहीं होने दिया जाएगा तो अंतत: मराठी खिलाड़ियों का ही नुकसान होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°