पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम
बाल ठाकरे ने जहां उन्हें देशद्रोही का तमगा दिया है वहीं सिने अभिनेता शाहरुख खान आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर दिए गए अपने बयान पर डटे रहे और विवाद से निपटने के लिए शिवसेना सुप्रीमो के साथ कोई बैठक करने से इनकार कर दिया। खान ने कहा कि उन्होंने कोई राष्ट्रविरोधी बयान नहीं दिया है।
न्यूयार्क, लंदन और बर्लिन के प्रमोशनल दौरे से लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खान ने कहा कि मैंने कोई राष्ट्र विरोधी या भारत विरोधी बात नहीं कही है। मैं अपनी बात पर डटा हूं और मैं कहना चाहता हूं कि इस समूह ने इसे गलत रूप में समझा है। ऐसी कोई बात नहीं जिसके लिए मुझे माफी मांगनी पड़ी क्योंकि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने जो कहा है उसका गलत अर्थ लगाया गया है। मैं देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता हूं।
खान ने कहा कि वह (बाल ठाकरे) एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। उनके बयान पर मैं यदि प्रतिक्रिया दूंगा तो उन्हें खराब लगेगा। वह एक कलाकार हैं और उनका साथ मुझे अच्छा लगता है। हमारे बीच अच्छे विचार विमर्श हुए हैं। उद्धव भी एक फोटोग्राफर हैं, लेकिन हमारे बीच कभी बौद्धिक विचार-विमर्श नहीं हुआ।
किंग खान ने बहरहाल कहा कि वह इस पर बखेड़ा नहीं खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम इतने उग्र और आक्रोशित हो जाते हैं कि दूसरे पक्ष की बात ही नहीं सुनते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह समूह मेरी बात सुनेगा। सिर्फ एक भारतीय होने के नाते मैं अपनी बात कर रहा हूं और यह आप मुझसे या हममे से किसी अन्य से छीन नहीं सकते।
आगामी फिल्म माई नेम इज खान के प्रदर्शन को शिवसेना द्वारा नहीं रोके जाने के संबंध में खान ने कहा कि वह राहत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यह (विवाद) मेरे फिल्म के खिलाफ नहीं है। यह मुझसे संबंधित है, इसलिए मेरे फिल्म को एक उत्पाद के रूप में देखना चाहिए जो हो रहा है और मैं इसका सम्मान करता हूं। मुझे बहुत प्रसन्नता है। यदि यह सच है तो मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मौजूदा विवाद को फिल्म के प्रचार में मददगार बताने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म को मेरे अभिनय से लाभ मिल रहा है। मुझे प्रचार के लिए अन्य किसी चीज की जरूरत नहीं है।
इससे पहले शाहरूख और काजोल हवाईअड्डे से अलग-अलग बाहर आए। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि शाहरूख पुलिसकर्मियों के एक दल और अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ हवाईअड्डे से बाहर आए थे। दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रचार के लिए अमेरिका और ब्रिटेन गए हुए थे।
हवाईअड्डे पर शाहरूख के 50 निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा करीब 500 सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। फिल्म के निर्देशक करण जौहर अलग से हवाईअड्डे से बाहर निकले। शाहरूख की गाड़ी दो पुलिस वाहनों की सुरक्षा में बांद्रा स्थित उनके बंगले 'मन्नत' पर पहुंची।
महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने वादा किया है कि जिन थियेटरों और मल्टीप्लेक्स में 'माई नेम इज खान' का प्रदर्शन होगा वहां सुरक्षा की पूरा इंतजाम होगा।
करीब एक सप्ताह पहले शाहरूख ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत की थी, जिसके बाद उन्हें शिवसेना के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना चाहती है कि शाहरूख अपने बयान पर माफी मांगें।

ई-मेल

लिखे (0)









