पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अमेरिका में रह रहे अनिवासी भारतीय होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल भाजपा की सरकार से की गयी उस मांग को लेकर अप्रभावित रहे जिसमें कहा गया है कि विवादास्पद वित्तीय लेन-देन के मद्देनजर उन्हें दिया गया पद्म भूषण पुरस्कार वापस ले लिया जाना चाहिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 90 लाख डालर के कथित घोटाले के लिए चटवाल के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया था।
चटवाल ने कहा कि वह भारत सरकार के प्रति आभारी हैं कि आखिरकार भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये उनके कार्य को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा की आपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं और मैं पिछले 30 साल से काम कर रहा हूं। मुझे दलों की परवाह नहीं है। वे आएंगे और जाएंगे। माना जाता है कि चटवाल के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी तथा विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से नजदीकी संबंध हैं।
लोकसभा में भाजपा के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर चटवाल को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने संबंधी सरकार के फैसले पर नाखुशी जतायी थी। मुंडे ने आरोप लगाया कि चटवाल के विवादास्पद सौदों के चलते उन्हें यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए और इसे वापस ले लिया जाना चाहिए। इस विवाद के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पद्म पुरस्कार ऐसे लोगों को दिये जाने चाहिये जो इसका मान बढायें न कि उन लोगों को जो दागी हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि रहम किसी एक खास मामले की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन ये पुरस्कार ऐसे लोगों को दिये जाने चाहिये जो इसका मान बढायें न कि उन लोगों को जो दागी हों। उनसे धोखाधडी के एक मामले में चाजर्शीट किये गये चटवाल को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा के बाद पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। अहमद ने कहा कि पुरस्कार उन लोगों को दिया जाना चाहिये जिनकी ईमानदारी पर कोई उंगली न उठा सके।
चटवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आभारी हैं जिन्होंने इस पुरस्कार के लिए मेरे प्रयासों और सेवाओं को पहचाना। चटवाल उन 13 अनिवासी भारतीयों में शामिल हैं जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हाल में घोषणा की थी कि वर्ष 2011 तक उनके होटलों की श्रृंखला भारत में 25 होटल स्थापित करेगी।

ई-मेल

लिखे (0)









