स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
स्मिथ, मास्करेंहास आईपीएल थ्री से बाहर
सेंसेक्स दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी भी मजबूत
मैं भगवान नहीं सिर्फ सचिन हूं: तेंदुलकर
चीन-भारत संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई: चीन
अग्रिम कर देने वालों में शीर्ष पर है एसबीआई
कैलिस के तूफान में उड़ा किंग्स इलेवन
विश्वकप के लिए नए सिरे से बनेगी कोटला की पिच
अन्य फोटो
मध्य मुम्बई स्थित सेना भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उद्धव ने कहा कि यह शिव सेना की पराजय नहीं है।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पहली बार मीडिया के सामने उपस्थित होते हुए शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव परिणाम से कतई यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि शिवसेना खत्म हो गई है।
मध्य मुम्बई स्थित सेना भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उद्धव ने कहा कि यह शिव सेना की पराजय नहीं है। मैं नहीं सोचता हूं कि हम विफल हुए हैं क्योंकि हमारी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई जनता के हित में है।
मुख्यमंत्री अशोक च्हवाण को उनके गठबंधन की जीत पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि लोक हित में लिए गये उनके हर फैसले का हम समर्थन करेंगे लेकिन जनता विरोधी उनके हरेक निर्णय का हम हमेशा घोर विरोध करते रहेंगे।
उनसे जब यह पूछा गया कि चुनाव में क्या उनका करिश्मा नहीं चला तो उन्होंने कहा कि करिश्मा या करीना के मामले में हमें फंसना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई विधान सभा में पार्टी के नेता की भूमिका निभायेंगे। देसाई गोरेगांव से विधान सभा का चुनाव जीते हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






