शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 13:50 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पीडीपी के सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोपों से आहत होकर इस्तीफा दे दिया है।
संबंधित ख़बरे
मुख्यमंत्री बने रहेंगे उमर अब्दुल्ला, इस्तीफा नामंजूर
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:28-07-09 09:45 PM
Last Updated:28-07-09 09:50 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने सेक्स स्कैंडल के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा मंगलवार को नामंजूर करते हुए अंतिम निर्णय आने तक उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा है।

गौरतलब है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सेक्स स्कैंडल के आरोपों से आहत उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपरान्ह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पीडीपी के विधायक मुजफ्फर हुसैन बेग ने सुबह विधानसभा में आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला का नाम इस स्कैंडल में है। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्ला ने वोहरा से मुलाकात करके उनसे आग्रह किया कि पीडीपी के इन आरोपों की पूरी जांच कराई जाए।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने इस आशय के संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर सकेंगे। इस मामले में राजभवन ने विधानसभा सचिवालय से इन आरोपों से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतिलिपियां भेजने को कहा है।

इस बीच राज्यपाल ने अब्दुल्ला से अंतिम निर्णय आने तक अपने पद पर बने रहने को कहा है। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल दिल्ली जाने वाले थे लेकिन जब उन्हें यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री उनसे तुरन्त मिलना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी यात्रा टाल दी और  अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद वह शाम को नई दिल्ली रवाना हुए।

उधर, पीडीपी नेता के आरोप से हतप्रभ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने एक संयुक्त बैठक में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में पूरी आस्था जताई। वहीं, गृह मंत्री पी चिदंबरम ने भी उमर अबदुल्ला को क्लीन चिट देते हुए कहा कि 2006 के सेक्स कांड की जांच से संबंधित सीबीआई के आरोप पत्र में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्बदुल्ला का नाम नहीं है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°