बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
बढ़ेगा महंगाई भत्ता, लगेगी मंत्रिमंडल की मुहर!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-03-10 09:00 PM
Last Updated:18-03-10 09:18 PM
केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पेंशनभोगियों को भी बढे़ महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत वृद्धि के साथ यह 27 से बढ़कर 35 फीसदी हो जायेगा। डीए की यह किस्त जनवरी से लागू हो सकती है। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है।
महंगाई भत्ते में संशोधन औद्योगिक कर्मचारियों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित होता है। इसमें हाल के दिनों में अन्य सूचकांकों की तुलना में तीव्र बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में सीपीआई 16.2 फीसदी हो गया है जो एक वर्ष पहले इसी महीने में 10.4 प्रतिशत पर था।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)









