शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 09:59 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
इसरो में सुरक्षाकर्मियों पर दो लोगों ने गोलीबारी की
एजेंसी, बेंगलूरु
First Published:16-03-10 10:22 AM
Last Updated:16-03-10 12:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रतिष्ठान के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहे दो लोगों ने मंगलवार तड़के सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद दोनों पर जवाबी कार्रवाई की गई।

सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में दोनों व्यक्ति घटनास्थल से भाग खड़े हुए। इसरो सूत्रों ने कहा कि जब दोनों व्यक्ति प्रतिष्ठान के आसपास संदेहास्पद हालात में घूम रहे थे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ललकारा।

इसरो के प्रवक्ता एस सतीश ने कहा कि प्रतिष्ठान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी और सुरक्षाकर्मियों ने हमले के प्रयास को विफल कर दिया। इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई है और जांच अभी जारी है।

इसरो सूत्रों ने कहा कि दोनों लोगों ने छोटे पिस्तौल से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। यह घटना तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच घटित हुई।

इसरो के इस प्रतिष्ठान में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क और इसरो के उपग्रहीय अभियानों के लिए ट्रैकिंग स्टेशन स्थित है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इसरो के एक सुरक्षाकर्मी ने देखा कि दो व्यक्ति प्रतिष्ठान पर नजर लगाये हुए हैं और दोनों को ललकारा। इसके बाद दोनों ने उन पर दो चक्र गोलीबारी कर दी। सुरक्षाकर्मी ने इस पर जवाबी कार्रवाई की।

सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी ने इसके बाद अपना मोर्चा संभाल लिया तथा कुछ और चक्र गोलीबारी की। और सुरक्षाकर्मियों के यहां पहुंचने से पहले दोनों व्यक्ति भाग खड़े हुए। सीआईएसएफ के डीआईजी (मध्य प्रक्षेत्र) ने क्षेत्र का दौरा किया है। वह हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रभारी भी हैं।

इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) को बेंगलूरु के पास व्यालालू गांव में 2008 में शुरू किया था। इसने भारत के पहले चंद्रमा अभियान चंद्रयान-1 को अंतरिक्षीय मदद उपलब्ध कराई थी।

आईडीएसएन में 32 मीटर का डीप स्पेस एंटेना, 18 मीटर का एंटेना टर्मिनल, 11 मीटर का एक एंटेना टर्मिनल, इंडियन स्पेस साइंस डेटा सेंटर (आईएसएसडीसी) और एक तकनीकी सेवा परिसर है।

आईडीएसएन भारत में अपने तरह की पहली परियोजना है। यह इसरो को गहरे अंतरिक्ष में अभियानों में मदद करता है और यह अन्य बाहरी अंतरिक्ष एजेंसियों को भी अंतरिक्ष अभियानों में मदद करता है। इसमें कई अंतरसंचालनीय और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°