बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
उत्तर प्रदेश के हिंसाग्रस्त बरेली नगर में शनिवार की वारदात के बाद हालांकि कोई घटना नहीं हुई है, मगर तनाव की स्थिति बनी हुई है और रविवार को 12वें दिन भी पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है, जबकी हिंसा की आग में झुलसते शहर में शांति बहाली की कोशिशें तेज हो गई हैं।
हालात जल्द सामान्य बनाने के लिए यहां कोतवाली से बारादरी थाने तक शांति मार्च निकाला गया जिसमें खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां, साहित्यकार धर्मपाल गुप्तशलभ और प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। गड़बड़ी वाले इलाकों में अमन कमेटियों ने भी बैठक कर लोगों में भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बरेली शहर में रविवार सुबह से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन इसके बावजूद तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है पर ऐहतियात के तौर पर रविवार को कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में ढी़ल नहीं दी गई है।
शनिवार को हुए पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद सुभाषनगर थाना क्षेत्र मे भी कर्फ्यू लगा दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि तनावग्रस्त थाना क्षेत्रों में रैपिड ऐक्शन फोर्स तथा पुलिस पीएसी जवानों ने रविवार सुबह मार्च भी किया।
बरेली शहर के पांच कर्फ्यूग्रस्त थाना क्षेत्रों प्रेमनगर, सुभाषनगर, कोतवाली, बरादरी और किला में रविवार को भी कर्फ्यू जारी रहा और कोई ढी़ल नहीं दी गई।
सुभाषनगर इलाके मे शनिवार को हुए पथराव, आगजनी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई। रबर की गोलियो से नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जौली सहित लगभग बीस लोग घायल हो गये थे। इसके बाद सुभाषनगर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया था जबकि गत दो मार्च को शहर में हुए उपद्रव के बाद से चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू पहले से ही लागू था।

ई-मेल

लिखे (0)









