बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
मुंबई में एटीएस की गिरफ्त में दो संदिग्ध आतंकवादी।
महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार सुबह दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तेल टर्मिनलों और दक्षिणी मुंबई के एक मॉल पर हमले की योजना को नाकाम करने का दावा किया है।
शहर की एक अदालत ने दोनों गिरफ्तार आतंकवादियों को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
एटीएस के प्रमुख के.पी. रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि लतीफ और रियाज नामक इन दोनों संदिग्धों को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के संवेदनशील न्हावा-शेवा इलाके से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
इन दोनों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उनको 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
रघुवंशी ने कहा कि इसके बाद जेएनपीटी के न्हावा-शेवा और अन्य इलाके में एक गश्त की गई। इन दोनों के पास से इलाके के कई मानचित्र बरामद हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से इनका संबंध होने का संदेह है।
रघुवंशी ने कहा कि इन दोनों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया था और वहां के कुछ आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थे। बहरहाल उन्होंने इन आतंकवादी संगठनों के नाम बताने से इंकार कर दिया।
जेएनपीटी शहर के अति-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और कोलाबा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मुंबई पर 26 नवंबर 2००8 को हमला करने वाले आतंकवादी कोलाबा तट पर ही उतरे थे।

ई-मेल

लिखे (0)









