राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
थोड़ा तनाव सेहत के लिए अच्छा है
लंदन, एजेंसी
First Published:11-09-12 06:46 PM
अक्सर कहा जाता है कि तनाव लेना सेहत के लिए बुरा होता है, लेकिन अध्ययनकर्ताओं का दावा है कि थोड़ा तनाव लेने से आपको संक्रमण से उबरने और जख्मों को भरने में मदद मिलती है।
थोड़ा तनाव लेने से आपको सर्जरी से उबरने में भी काफी मदद मिलती है। यह अध्ययन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया। उन्होंने कहा कि सर्जरी करवाने या किसी अन्य टीकाकरण के लिए जाने वाले व्यक्ति को तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के इंजेक्शन देना फायदेमंद हो सकता है।
इससे व्यक्ति के प्रतिरोधी तंत्र को सक्रिय होने में मदद मिलती है। इस अध्ययन से पता चलता है कि किस तरह से एक व्यक्ति में मौजूद तनाव उसके प्रतिरोधी तंत्र को बेहतर कर सकता है। डेली मेल की खबर के अनुसार, शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन चूहों पर किया। उन्होंने पाया कि जब दिमाग अपने शरीर के लिए किसी तरह का खतरा महसूस करता है तो तीन विभिन्न किस्म के हार्मोनों का स्राव होता है।
चूहों को इस खतरे का आभास होते ही उनके दिमाग ने फौरन इन हार्मोनों के एक निश्चित क्रम में स्राव को निर्देशित किया। इनमें से प्रत्येक हार्मोन का बीमारियों से लड़ने वाले प्रतिरोधी तंत्र को सक्रिय करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
नोरेपिनेफराइन नामक हार्मोन रक्त में कोशिकाओं को गतिमान बनाता है वहीं एपीनेफराइन इन्हें त्वचा की ओर भेजता है ताकि वे चोट की स्थिति में सुरक्षा कर सकें।
प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर फिरदौस ढाबर ने कहा कि आप अपने प्रतिरोधी तंत्र को हर समय सावधान नहीं रख सकते। लेकिन सबूत दर्शाते हैं कि खुद को थोड़े से समय के लिए तनाव में रखकर टीकाकरण या सर्जरी के दौरान प्रतिरक्षात्मक कवच सक्रिय किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह तनाव कुछ मिनटों या घंटों का ही होना चाहिए।
00

तनाव| सेहत| बुरा| अध्ययनकर्ताओं| दावा |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
