लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
मिनी स्कर्ट पहनीं महिलाएं स्वाजीलैंड में होंगी गिरफ्तार
लंदन, एजेंसी
First Published:25-12-12 05:58 PM
Last Updated:28-12-12 01:35 PM
स्वाजीलैंड में महिलाओं को चेतावनी दी गई है कि मिनी स्कर्ट और टॉप पहनने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि ऐसे परिधान से महिलाओं के पेट का हिस्सा दिखाई देता है। स्वाजीलैंड दक्षिण अफ्रीका की सीमा से सटा एक साम्राज्य है, जो चारों ओर अन्य देशों से घिरा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता वेंडी लेटा ने कहा कि पुलिस 1889 के एक कानून को लागू करेगी, जिसमें शिकायत मिलने पर अनैतिक तरीके से कपड़े पहनने के आरोप में गिरफ्तारी का प्रावधान है। समाचार पत्र टाइम्स ऑफ स्वाजीलैंड के मुताबिक लेटा ने कहा कि बलात्कारियों का काम आसान हो जाता है, क्योंकि आधे अधूरे वस्त्र पहनी महिलाओं के कपड़े हटाना आसान होता है।
लेटा के मुताबिक कम वस्त्र पहनने वाली महिलाएं अनावश्यक रूप से दूसरों का ध्यान खींचती हैं। नवंबर में दुष्कर्म के खिलाफ मिनी स्कर्ट में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया था।
2000 में सरकार ने एक कानून बनाया था, जिसके मुताबिक 10 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए कम से कम घुटनों तक लंबी स्कर्ट पहनना अनिवार्य है। यह कानून व्यभिचार तथा एड्स का प्रसार रोकने के उद्देश्य से बनाया गया है। हालांकि स्तनपान या सांस्कृतिक परिधान पहनने को कानून के दायरे से बाहर रखा गया है।
91

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
mot its swajiland
By sanjay (26th-December-2012 07:32:PM)
Perhaps you are reffering to Swaziland and not Pl check and correct
By Dr YK Sharma (26th-December-2012 10:43:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
