फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य

आज का भविष्य

मेष : आत्म संयत रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का योग है। वृष : भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ेगा। मिथुन : मित्र...

आज का भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Oct 2015 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : आत्म संयत रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का योग है।

वृष : भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ेगा।

मिथुन : मित्र के साथ यात्रा का योग है। माता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क : वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों के सहयोग से आय वृद्धि होगी। मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता के सहयोग से भवन सुख का विस्तार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से बचें। घर के रख-रखाव का कार्य कराएंगे।

तुला : संचित धन में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक : आलस्य में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। धैर्य की कमी आ सकती है।

धनु:  वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भौतिक सुख का विस्तार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ : अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुख का विस्तार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें