फोटो गैलरी

Hindi Newsसप्ताह का राशिफल

सप्ताह का राशिफल

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन स्थान...

सप्ताह का राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Aug 2015 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता से धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
आरामतलबी बढ़ेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आय और व्यय में वृद्धि होगी।

मिथुन (21 मई-2१ जून)
हालांकि वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, फिर भी वाणी के प्रभाव से ही रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।

कर्क (2२ जून-2३ जुलाई)
धैर्य में कमी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एव शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। अतिथियों का आना-जाना बढ़ सकता है।

सिंह (2४ जुलाई-2२ अगस्त)
पठन-पाठन में रुचि। शैक्षिक कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या (2३ अगस्त-2२ सितंबर)
घर में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का भाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार हो सकता है।

तुला (2३ सितंबर-2३ अक्तूबर)
वैसे तो मानसिक शांति रहेगी, फिर भी भावनाओं को वश में रखें। कला व संगीत के प्रति रुझान। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त होंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। शोधार्थियों को अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृश्चिक (2४ अक्तूबर-2१ नवंबर)
माता का सान्निध्य प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र विस्तार होगा व आय में वृद्धि होगी। वाहन-सुख का विस्तार होगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

धनु (2२ नवंबर-2१ दिसंबर)
मानसिक शांति रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहने की आवश्यकता है, व्यर्थ के विवाद बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है।


मकर (2२ दिसंबर-१९ जनवरी)
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी।

कुंभ (2० जनवरी-१८ फरवरी)
मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन (१९ फरवरी-20 मार्च)
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से आय के स्रोत बन सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें