बुधवार, 19 जून, 2013 | 05:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मोटापे पर अमेरिका का हमला, सोडा की बिक्री पर रोक
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:14-09-12 03:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
न्यूयार्क रेस्तराओं पर बड़े सोडा और मीठे पेय पदार्थों की ब्रिकी पर रोक लगाने वाला अमेरिका का पहला शहर बन गया है। ऐसा मोटापे की बढ़ रही समस्या के मद्देनजर किया गया है।

शहर के महापौर माइकल ब्लूमबर्ग का कहना है कि यह कदम हर साल करीब 6000 लोगों को निगल जाने वाली मोटापे की बीमारी के खिलाफ संघर्ष में मदद पहुंचाएगी।

न्यूयार्क सिटी बोर्ड ऑफ हेल्थ ने शून्य के मुकाबले आठ मतों से रेस्तराओं, चलते-फिरते खोमचों, सिनेमाघरों, स्टेडियमों आदि स्थानों पर मीठे पेय पदार्थों का आकार सीमित करने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि एक सदस्य अनुपस्थित था।

नया नियम मार्च से प्रभावी होगा और प्रतिष्ठानों को उसका पालन करने के लिए छह माह का वक्त दिया गया है। ब्लूमबर्ग ने कहा कि शहर ने मोटापा रोकने के लिए यह सबसे बड़ा कदम उठाया है।

शहर में हर वर्ष करीब 6000 लोग मोटापे की वजह से मर जाते है और हर आठ वयस्क लोगों में एक मधुमेह का शिकार है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°