शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 02:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
पेट्रोल नहीं पानी से चलेगी कार!
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:27-07-12 04:56 PM
Last Updated:27-07-12 05:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ-
पाकिस्तान के एक इंजीनियर ने एक ऐसी कार बनाई है जो पेट्रोल की जगह पानी से चलती है। इसने प्रत्यक्षदर्शियों को आश्चर्य में डाल दिया है।

समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान के एक इंजीनियर वकार अहमद ने राजधानी इस्लामाबाद में सांसदों, वैज्ञानिकों और छात्र-छात्राओं के सामने अपनी पानी से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया। वकार ने ईंधन के रूप में पानी का इस्तेमाल कर अपनी कार चलाई।

उनका कहना था कि कारों को ईंधन के रूप में पेट्रोल और सीएनजी की जगह पानी का इस्तेमाल कर चलाया जा सकता है। पानी से चलने वाली इस कार को देखकर प्रत्यक्षदर्शी जहां अचम्भित थे वहीं मंत्रीमंडल की उप समिति ने इस 'वाटर फ्यूल किट प्रोजेक्ट' की प्रशंसा की।

इस उप-समिति की अध्यक्षता करने वाले धार्मिक मामलों के मंत्री सैयद खुर्शीद अहमद शाह ने कहा कि इंजीनियर को समिति का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पानी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने वाली यह प्रणाली एक ऐसी तकनीक है जिसमें 'हाइड्रोजन बांडिंग' और आसुत जल से निर्मित हाइड्रोजन गैस से कार चलाई जाती है।

अहमद ने पहले शाह को अपनी अनोखी खोज के बारे में बताया था और फिर इसे केंद्रीय मंत्रीमंडल के पास ले जाया गया जहां उप-समिति द्वारा इस पर विचार किए जाने के लिए कहा गया है। प्रदर्शन के दौरान शाह ने भी इस कार को चलाया।

शाह ने कहा कि अहमद को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और इस तरह की कार बनाने के उनके फार्मूले को सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ और वित्त मंत्री हाफीज शेख ने इस परियोजना को महत्व दिया है।

शाह ने कहा कि हमने इस परियोजना को अपनाया है और इसे सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(5)
इस कर का मूल्य क्या है कब तक मार्केट में आ जाएँगी
By Virendra Singh (29th-July-2012 03:32:PM)
कितनी मिलगे देगी ये car
By geetraj (29th-July-2012 09:08:AM)
कब तक मार्केट में आ रही है ये कार इसकी मार्केट मूल्य क्या होगी
By dinesh (29th-July-2012 08:36:AM)
केसे बनी होगी ये कार कृपया हमें बताये काश मेरी मोटरसायकिल भी पानी से चलती पेट्रोल की महगाई वजह से कितना पेट्रोल बच जाता काश एसा हो पता हर घर में गाड़ी होती
By sudhir (29th-July-2012 07:13:AM)
इस प्रयोग की सफलता की पेट्रोल की कीमतों से परेशान लोग कामना करते
By yagyawalkya (28th-July-2012 09:49:AM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°