29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
32 साल बाद रोजेदारों का कड़ा इम्तहान
मेरठ सूर्यकांत द्विवेदी
First Published:21-07-12 04:55 PM
Last Updated:21-07-12 04:55 PM
कुदरत के निजाम ने 32 साल बाद फिर पलटा खाया है। चांद की अठखेलियों ने कई देशों में इस बार एक दिन विलंब से रमजान का आगाज कराया है। अब 21 जुलाई यानी शनिवार को पहला रोजा होगा। दुनियाभर में रोजेदारों का इम्तहान भी कड़ा होगा, क्योंकि रोजे की मियाद 15 से 18 घंटे होगी। रमजान का पहला रोजा लखनऊ में 15.03 घंटे, दिल्ली में 15.13 घंटे और मेरठ में 15.17 घंटे का है। पूरे विश्व में सबसे लंबा रोजा लंदन में 18.27 घंटे का होगा।
पाकिस्तान में रोजा 15.43 घंटे और अमेरिका में 15.59 घंटे का रहेगा। इस बार कई मुल्कों में रोजे 19 जुलाई से, जबकि कुछ में 20 जुलाई से शुरू हो गए। भारत में रोजे की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैय्यद अहमद बुखारी ने बताया कि मैसूर में शुक्रवार को चांद दिख गया और रमजान का पहला रोजा शनिवार को होगा। पटना में इमारत-ए-शरिया, फुलवारीशरीफ के काजी शरियत मौलाना जसीमउद्दीन रहमानी, खानकाह मुजीबिया, फुलवारीशरीफ के नाजिम मौलाना मिन्हाजुद्दीन मुजीबी ने कहा कि मैसूर, बेंगलुरु व कर्नाटक के कई गांवों में शुक्रवार की शाम चांद देखा गया। इसलिए, शनिवार से रमजान का मुबारक महीना शुरू हो रहा है।

30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
पर यहाँ तो रविवार यानि आज से चालू हुआ है
By AKASH (22nd-July-2012 10:04:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल