शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 03:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
अब बस...नहीं तो खत्म हो जाएंगे भालू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-07-12 03:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शिकार, इंसान की जवाबी कार्रवाई और आवासीय ह्रास के चलते भारत में भालुओं के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भालुओं की आठ प्रजातियों में चार प्रजातियों के भालू भारत में पाए जाते हैं जिनमें हिमालयन ब्राउन बीयर, एशियाटिक ब्लैक बीयर, स्लोथ बीयर और सन बीयर शामिल हैं।

भारतीय वन्यजीव संस्थान का कहना है कि भारत में शिकार, इंसान की जवाबी कार्रवाई और आवासीय ह्रास के चलते भालुओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। भालू के अंगों के व्यापार के लिए इस वन्यजीव का शिकार किया जाता है।

संस्थान का कहना है कि इन चिंताओं के अतिरिक्त भालू पालकर जीवन निर्वाह करने वाले समुदायों के पुनर्वास ने भी इस जानवर के संरक्षण को एक चुनौती बना दिया है।

भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (डब्यूटीआई) का कहना है कि हाल में उत्तराखंड में भालू का एक पित्ताशय जब्त किया गया जिससे इस बात का पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर इस जीव को कितना बड़ा खतरा है।

यह बरामदगी डब्ल्यूटीआई और और उत्तराखंड वन विभाग के संयुक्त अभियान में गोविन्द वन्यजीव अभयारण्य के नजदीक एक गांव से हुई। नेपाल की सीमा से सटा उत्तराखंड शिकार और वन्यजीवों के खिलाफ अपराध की घटनाओं से लंबे समय से जूझता रहा है।

नेपाल की सीमा चीन में वन्यजीवों के अवैध व्यापार के लिए तस्करी का एक आम रास्ता है। देश में पाई जाने वाली प्रजातियों में से ब्लैक बीयर प्रजाति का भालू सबसे तेज और चतुर माना जाता है। इस प्रजाति के भालू उत्तर भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, वियतनाम और उत्तर पूर्वी चीन में पाए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने इस प्रजाति के भालुओं को अपनी रेड लिस्ट में शुमार किया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°