चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनियां के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल
जज का फरमान, हत्यारे कुत्ते को मारो
लॉस वेगास, एजेंसी
First Published:12-05-12 11:36 AM
पशु नियंत्रक अधिकारियों को नेवादा के न्यायाधीश से हत्यारे कुत्तों को मारने की इजाजत मिल गई है। नेवादा स्टेट कोर्ट के न्यायाधीश ने एक 54 किलो वजनी कुत्ते को मारने का आदेश दिया है।
इस कुत्ते ने एक साल के एक बच्चों को घर पर बुरी तरीके से घायल कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि न्यूयार्क के एक बचाव समूह ने इसका बचाव किया और उसे कोलाराडो के एक शरण स्थली में भेजने का प्रयास किया था ।
क्लार्क काउंटी के न्यायाधीश को हेंडरसन शहर के वकील ने तर्क दिया कि 6 वर्षीय रोडेशियन बुरी प्रवृत्ति वाला है और बिना इजाजत के एक तीसरी पार्टी का इस परिवार के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए। उन्हें उसे बचाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
न्यायाधीश ने कहा कि अच्छी भावना के बावजूद कोई भी यूं ही आकर इस केस में खुद को एक पक्ष के तौर पर प्रस्तुत नहीं कर सकता है। कोर्ट को नियमों का पालन करना होता है।
हेंडरसन पुलिस के कैप्टन जेम्स ग्रीन ने कोर्ट के बाहर कहा कि अभी यह मामला कोर्ट में लंबित है इस वजह से कुत्ते को मारने की इतनी जल्दी नहीं है। न्यायालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने कुत्ते की मृत्यु की सजा पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। पोस्टर पर लिखा था, कुत्ते को सजा न दें।
इनमें करीब 12 पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाले प्रदर्शनकारी भी थे। इनमें से किसी ने भी यह नहीं कहा कि वे उस कुत्ते या उसके मालिक से मिल चुके हैं। न्यायालय के अंदर या बाहर किसी ने उस परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं किया जिस परिवार के लड़के के पहले जन्मदिन यानी 27 अप्रैल का दिन त्रासदी में बदल गया था। परिवार के लोगों ने बाद में पत्रकारों को बताया कि यह कुत्ता अचानक ही हिंसक हो उठा था जब बच्चे ने कुत्ते के फर को खींचा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
