चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

अनार के रस से बढ़ती है सेक्स की इच्छा
लंदन, एजेंसी
First Published:04-05-12 05:41 PM
कहीं आप के अंदर सेक्स की इच्छा दबी-दबी सी तो नहीं है, अगर हां तो उल्टी-सीधी गोलियों को मारें गोली, बस कम से कम 15 दिन एक गिलास अनार का रस लें और फिर असर देखें।
जी हां, एडिनबर्ग की क्वीन मारग्रेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि जो पुरुष और महिलाएं रोजाना एक गिलास अनार का रस एक पखवाड़े तक पीते हैं उनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। यह हार्मोन स्त्री और पुरुष दोनों में सेक्स की इच्छा बढ़ाता है।
यह अध्ययन 58 वालंटियरों पर किया गया जिनकी उम्र 21 से 64 साल के बीच थी। एक पखवाड़े के अंत तक स्त्री और पुरुष दोनों में टेस्टोस्टेरोन स्तर में इजाफा देखा गया। पुरुषों में यह मूंछ, दाढियों को प्रभावित करता है, आवाज भारी होती है और उसके साथ ही सेक्स की इच्छा में इजाफा होता है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि इससे महिला एडरेनल ग्लैंड और डिंबाशय पर असर पड़ता है। उनमें सेक्स की इच्छा बढ़ती है और साथ ही उनकी हड्डियां तथा मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो बढ़े हुए टेस्टोस्टेरोन का एक और फायदा होता है। यह आपका मूड अच्छा करता है और साथ ही याददाश्त बढ़ाता है। तनाव से भी आपको निजात दिलाता है।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार एडिनबर्ग अनुसंधान में हिस्सा लेने वाले लोगों का टेस्टोस्टेरोन स्तर, रक्तचाप और एक वैज्ञानिक पैमाने का उपयोग करते हुए डर, दुख, पश्चाताप, शर्म समेत 11 भावनाओं का स्तर मापा गया।
अध्ययन में पाया गया कि टेस्टोस्टेरोन का स्तर 16 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक बढ़ा है जबकि रक्तचाप में गिरावट आई है। इससे सकारात्मक भावनाएं बढ़ी हैं और नकारात्मक भावनाएं घटी हैं।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल