ब्रेकिंग
CBI के दुरुपयोग से सरकार ने चार साल का कार्यकाल पूरा किया: अरुण जेटली
संसद में विद्युत मंत्री के जवाब से बिजली हुई गुल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-05-12 02:37 PM
Last Updated:04-05-12 02:45 PM
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शुक्रवार को हास्य विनोद का माहौल देखने को मिला, जब बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे जैसे ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए खड़े हुए, सदन में बिजली गुल हो गई। हालांकि आपात व्यवस्था के तहत सदन में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई।
बिजली गुल होने पर विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर चुटकी ली और टेलीविजन पर आने वाले एक विज्ञापन की नकल उतारते हुए कहा, बिजली, बिजली। इस पर शिंदे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि बिजली बहाल कर दी गई है।
प्रश्न का उत्तर समाप्त करते हुए शिंदे ने कहा कि कई बार मुझे यह साबित करना पड़ता है कि मैं बिजली मंत्री हूं। यही कारण है कि ऐसा हुआ।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
जब आप बिजली मंतेरी नहीं तो आपको बिजली मंत्री क्यूँ कहा गया और आपके विचारों के समय बिजली जाना देश की बिज्लिजानी की अवय्वाव्स्था का ध्यान बिज्लिखुद दिलादेयती वोह तो आज और साधन होते हुए बिजली फिर च्म्क्नेल्गी संसद भी chamakgyi
By bkhandelwal74@yahoo.in (4th-May-2012 04:58:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल