29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की घड़ी नहीं होगी नीलाम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-05-12 01:46 PM
सरकार ने बुधवार को बताया है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की चोरी की गई कलाई घड़ी स्विटजरलैण्ड में नीलाम करने की घोषणा की गई थी, लेकिन भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद नीलामीकर्ता इसे स्थगित करने पर सहमत हो गए है।
लोकसभा में ओमप्रकाश यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेशी राज्य मंत्री परणीत कौर ने कहा कि सरकार को इस बात की जानकारी है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की कलाई घड़ी को नीलामी करने वाली कंपनी सोदबी ने 13 नवंबर 2011 को स्विटजरलैण्ड में नीलाम करने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि यह घड़ी उनके पास से चुरा ली गई थी। मंत्री ने कहा कि स्विटजरलैण्ड और ब्रिटेन स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से भारत सरकार के हस्तक्षेप पर सोदबी घड़ी की नीलामी स्थिगित करने पर सहमत हो गई ताकि भारतीय अधिकारी उन परिस्थितियों की जांच कर सके जिसके तहत यह घड़ी भारत से बाहर ले जाई गई थी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल