29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
चिदंबरम हिन्दी समझते हैं, पर बोलते नहीं...
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 03:31 PM
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में उस समय हंसी की लहर दौड़ पड़ी, जब एक सदस्य ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम की हिन्दी समझ पर उनके पक्ष में बोलते हुए कहा कि मंत्री महोदय हिन्दी समझ जाते हैं, पर शायद बोल नहीं पाते।
प्रश्नकाल के दौरान राजद के रामकृपाल यादव ने गैरनिष्पादित आस्तियों के बारे में पूरक प्रश्न हिन्दी में पूछा। हमेशा सवालों का अंग्रेजी में जवाब देने वाले वित्त मंत्री ने अंग्रेजी में ही प्रश्न का जवाब दिया। सभापति हामिद अंसारी ने यादव से दूसरा पूरक प्रश्न पूछने कहा।
जब यादव ने दूसरा पूरक प्रश्न पूछा तो चिदंबरम ने उनसे वह प्रश्न दोहराने को कहा। इस पर रामकृपाल यादव ने कहा मैं प्रश्न एक बार फिर दोहरा देता हूं। इसी बीच किसी सदस्य ने कहा कि मंत्री को सवाल समझ नहीं आया। तब यादव ने कहा मंत्री महोदय हिन्दी समझ जाते हैं, पर शायद बोल नहीं पाते।
उनकी बात सुन कर सदन में मौजूद सदस्य हंस पड़े। तब यादव ने कहा हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। हिन्दी तो जानना ही चाहिए।

01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल