चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पाकिस्तान में विवाह में नाचने पर 4 महिलाओं की हत्या
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:04-06-12 03:22 PM
Last Updated:04-06-12 03:22 PM
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विवाह समारोह में नाचने-गाने पर चार महिलाओं की हत्या कर दी गई। मौलवियों ने इन चारों को मृत्युदंड की सजा सुनायी थी। वैसे एक मंत्री ने इस घटना से इंकार किया है।
कोहिस्तान में एक विवाह में गाने व नाचने वाली चार महिलाओं और दो पुरुषों को मौत की सजा दी गई।
जियो न्यूज के मुताबिक मारे गए एक आदमी के भाई मुहम्मद अफजल का कहना है कि चारों महिलाओं को मौत की सजा दी गई।
कोहिस्तान के एक गांव में हुए विवाह समारोह में इन चारों महिलाओं व दोनों पुरुषों के नाचने-गाने का वीडियो मोबाइल फोन पर देखने के बाद मौलवियों ने उनकी हत्या का फरमान सुना दिया था।
वैसे इन हत्याओं को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
गृह मंत्री रहमान मलिक ने रविवार को घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वैसे खैबर पख्तूनख्वा के सामाजिक कल्याण मंत्री सत्तार अयाज ने महिलाओं की हत्या से इंकार किया है।
मलिक ने कहा कि न्यायिक आयोग घटना की जांच करेगा।
एक अधिकारी ताहिर रहमान ने कहा कि उनके पास चार महिलाओं की हत्या की कोई सूचना नहीं है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
