फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा में मिलीं 300 ई. पुरानी दो गुफाएं

ओडिशा में मिलीं 300 ई. पुरानी दो गुफाएं

ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित सखुआपाड़ा पहाडी़ में 300 ईसा पूर्व के प्रसिद्ध मगध सम्राट अशोक के जमाने की दो प्राचीन गुफाओं का पता चला...

ओडिशा में मिलीं 300 ई. पुरानी दो गुफाएं
Wed, 12 Dec 2012 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित सखुआपाड़ा पहाडी़ में 300 ईसा पूर्व के प्रसिद्ध मगध सम्राट अशोक के जमाने की दो प्राचीन गुफाओं का पता चला है।

शोधकर्ता हरीश चंद्र प्रस्टी ने बताया कि ये गुफाएं 2,300 साल से भी अधिक पुरानी हैं। अर्धचंद्र के आकार की ये दोनों गुफाएं आठ फुट लंबी और चार फुट चौडी़ हैं। इनका उपयोग बौद्ध भिक्षु ठहरने के लिए करते थे। बौद्ध भिक्षु इसी गुफा से सूर्योदय का नजारा देखते थे और योग करते थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक गुफा अवैध ढुलाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दूसरी पूरी तरह सही हालत में है। इनका निर्माण काल सम्राट अशोक के समय में दो से तीन शताब्दी ईसा पूर्व के बीच है। प्रस्टी ने बताया कि अभी यहां खुदाई करके यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन गुफाओं का निर्माण सम्राट अशोक ने ही कराया था।

अवैध खुदाई की वजह से सखुआपाडा़ पहाडी़ में दबी बुद्ध की कई मूर्तियां और अन्य महत्वपूर्ण चीजें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगभग चार दशक पहले सखुआपाडा़ पहाडी़ के विपरीत स्थित हाथीखोला पहाडी़ में पांच गुफाओं का पता चला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें