पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
इंटरनेट पर छाई न्यूयॉर्क पुलिसकर्मी की दरियादिली
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:01-12-12 03:55 PM
Last Updated:01-12-12 04:01 PM
अमेरिका में इन दिनों इंटरनेट पर एक तस्वीर छाई हुई है। इस तस्वीर में न्यूयॉर्क पुलिस का एक अधिकारी नवंबर की कड़ाके की ठंड के दौरान एक बेघर आदमी के लिए जूते और मोजे खरीदते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारी के इस नेक कार्य ने हजारों लोगों के दिलों को जीत लिया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारी लॉरेंस डीप्राइमो ने बताया कि दो बातें जो वास्तव में मेरे दिमाग में आई-रात कितनी ठंडी है और मैं जितने भी लोगों से मिला हूं, उनमें वह सबसे विनम्र इंसान है। उन्होंने बताया कि वह किस तरह टाइम्स स्क्वॉयर के नजदीक फुटपाथ पर बैठे बेघर व्यक्ति के लिए नए जूते लेने के लिए मजबूर हो गये।
एरिजोना से आए जेनिफर फोस्टर नाम की एक महिला पर्यटक ने डीप्राइमो को फुटपाथ पर बैठे व्यक्ति को नए जूते और मौजे देते हुए देखा। फोस्टर ने कहा कि जूते लेने के बाद उस व्यक्ति के चेहरे पर क्रि समस वाली चमक आ गई।
फोस्टर ने डीप्राइमो को बिना बताए उसकी फोटो खींच ली थी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
