प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
'न्यूजवीक' का अंतिम मुद्रित अंक प्रकाशित
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:25-12-12 11:23 AM
अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका 'न्यूजवीक' ने सोमवार को अपना अंतिम मुद्रित अंक जारी किया। पत्रिका के मुखपृष्ठ पर मिडटाउन मैनहट्टन में स्थित न्यूजवीक की पुरानी इमारत की श्वेत-श्याम तस्वीर प्रकाशित की गई है। साथ ही मुखपृष्ठ पर लिखा है, 'लास्ट प्रिंट इशु'।
पत्रिका की प्रधान सम्पादक टीना ब्राउन ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था, ''आपके हाथों में यह 'न्यूजवीक' का अंतिम मुद्रित अंक होगा।''
उन्होंने कहा कि पत्रिका का अगला अंक जनवरी के पहले सप्ताह में आपके आईपैड या फोन पर जारी होगा। फरवरी के अंत तक डिजिटल 'न्यूजवीक ग्लोबल' का प्रकाशन शुरू हो जाएगा, वर्तमान में इसे विकसित किया जा रहा है।
ब्राउन ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि साल के अंत तक पत्रिका अपने मुद्रित अंक का प्रकाशन बंद कर देगी और उसे डिजिटल उत्पाद के नए रूप में पेश करेगी।
पत्रिका के प्रकाशन में यह फेरबदल तब आया है जब यह फरवरी में अपनी 80वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रही है। यह पत्रिका ऐसे प्रिंट न्यूज मीडिया का सबसे नया उदाहरण है जो व्यवसाय में बने रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि अब ज्यादातर विज्ञापनदाता इंटरनेट की ओर चले गए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
