शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 19:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वोदका ने छीनी और व्हिस्की ने लौटायी आंखों की रोशनी
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:02-12-12 08:07 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
न्यूजीलैंड में वोदका पी कर देखने की शक्ति खो चुके 65 वर्षीय व्यक्ति की रोशनी व्हिस्की की एक बोतल से लौट आयी। मधुमेह की दवाओं के साथ वोदका की प्रतिक्रिया के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

न्यू प्लीमाउथ के वेस्टर्न इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में केटरिंग प्रशिक्षक डेनिस डुथी ने अपने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह पर थोड़ी शराब पी कर खुशियां मनाने की योजना बनायी। वोदका पीने के बाद वह अपने कमरे में चले गए जहां उन्हें पता चला कि उनकी दृष्टि चली गई है।

द न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के अनुसार डेनिस ने अखबार से कहा कि मुझे लगा कि अंधेरा हो गया है, कई बार मुझे परेशानी हुई। उस वक्त दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। मैं पूरे कमरे में स्विच खोजते हुए भटक रहा था, मैं पूरी तरह अंधा हो गया था।

जब डेनिस अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने तय किया कि उन्हें चिकित्सा में उपयोग किए जाने वाले इथेनॉल की जरूरत है। लेकिन अस्पताल में उनकी पूरी डोज नहीं थी। ऐसे में अस्पताल ने पास की शराब की दुकान से व्हिस्की की एक बोतल मंगवायी और एक ट्यूब की मदद से डेनिस की पेट में डाला। डेनिस ने कहा कि मैं पांच दिन बाद उठा और आंख खोलने पर मैं सबकुछ देख सकता था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°