फोटो गैलरी

Hindi Newsमंगल पर रचा इतिहास

मंगल पर रचा इतिहास

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ‘ऑपरच्युनिटी रोवर’ मंगल की सतह पर 40 किलोमीटर चलकर सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर बन गया है। नासा ने बताया कि यह किसी आकाशीय पिंड पर किसी भी मानवनिर्मित...

मंगल पर रचा इतिहास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jul 2014 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ‘ऑपरच्युनिटी रोवर’ मंगल की सतह पर 40 किलोमीटर चलकर सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर बन गया है। नासा ने बताया कि यह किसी आकाशीय पिंड पर किसी भी मानवनिर्मित यान द्वारा तय की गई अब तक की सर्वाधिक दूरी है।

वर्ष 2005 में इस लाल ग्रह पर पहुंचने के बाद से अब तक इस सौर-ऊर्जा संचालित रोबोट ने मंगल पर लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय की है, जो पूर्व में सोवियत रूस के लूनोखोद 2 रोवर द्वारा तय की गई दूरी से अधिक है।

कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल)के मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर प्रोजेक्ट के प्रबंधक जॉन केलास ने सोमवार को बताया, ऑपरच्युनिटी ने किसी दूसरी दुनिया में जाने वाले किसी भी अन्य यान की तुलना में ज्यादा तेज गति से दूरी तय की है। उन्होंने बताया, यह काफी उल्लेखनीय है क्योंकि ऑपरच्युनिटी को एक किलोमीटर की दूरी तय करने के मकसद से बनाया गया था। इसका निर्माण लंबी दूरियां तय करने के उद्देश्य से नहीं किया गया था।

ऑपरच्युनिटी और उसके जुड़वां रोवर स्पिरिट (अब निष्क्रिय) ने मंगल ग्रह पर पर्यावरणीय की जलीय परिस्थितियों की खोज की, जहां ऐसे भी कुछ स्थान थे जहां जीवन की संभावना प्रबल थी। मौजूदा समय में ऑपरच्युनिटी मंगल ग्रह पर इंडीवर नामक केट्रर पर खोज कर रहा है। इसकी अगली पीढ़ी के रोबोटिक प्रतिरूप क्यूरोसिटी रोवर को वर्ष 2012 में लॉन्च किया गया था। यह मंगल ग्रह पर गेल नामक क्रेटर के आस पास चक्कर काट रहा है। नासा ने बताया कि इससे पहले सोवियत संघ के लूनाखोद 2 रोवर 15 जनवरी 1973 में पृथ्वी के चंद्रमा पर उतरा था और उसने पांच महीनों से भी कम समय में 39 किलोमीटर की दूरी तय की थी, जो अब तक रिकॉर्ड था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें