ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
जापानी प्रोफेसर ने पुणे से बनाया अनोखा रिश्ता
पुणे, एजेंसी
First Published:15-12-12 12:50 PM
जापान के प्रोफेसर ने पुणे की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के साथ अनोखा रिश्ता कायम कर लिया है। उनकी कोशिश इन लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की है।
कुछ साल पहले तोशिओ ताजीमा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे आए तो वह इसके स्याह पहलू से रूबरू हुए। अब वह किसी तीर्थस्थल की तरह हर साल पुणे का कई बार दौरा करते हैं।
इंसान और कुदरत के कहर का सामना करने वाले जापान के निवासी ताजीमा यहां के गैर सरकारी संगठन ज्ञान प्रबोधिनी सोसायटी से जुड़े। यह संगठन छात्रों के लिए काम करता है।
ताजीमा ने कहा कि मैं कुछ जापानी बच्चों के साथ साल में दो बार पुणे का दौरा करता हूं। हम झुग्गी बस्तियों के विकास को लेकर चलाई जा रही परियोजनाओं में मदद करने का प्रयास करते हैं। उनके लिए पुणे दूसरा घर बन गया है। वह छात्रों को लेकर कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
