शनिवार, 25 मई, 2013 | 22:19 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
 
इंटरनेट कर रहा 83 करोड़ टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:06-01-13 05:54 PM
Last Updated:06-01-13 08:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
एक अध्ययन के अनुसार इंटरनेट तथा सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उद्योग के दूसरे उपकरणों से सालाना 83 करोड़ टन से अधिक कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जित होती है जिसके 2020 तक दोगुना होने का अनुमान है।

सेंटर फोर एनर्जी एफिसिएंट टेलीकम्युनिकेशंस (सीईईटी) तथा बेल लैब के अनुसंधानकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है। रपट में कहा गया है कि आईसीटी उद्योग का वैश्विक कार्बन डाइ आक्साइड उत्सर्जन में दो प्रतिशत हिस्सा है। यह हिस्सा विमानन उदयोग द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाइ आक्साइड के समान है।

आईसीटी उद्योग में इंटरनेट, वीडियो, वायस तथा अन्य क्लाउड सेवाएं आती हैं। इन्वायरमेंटल साइंस एंड टेक्नालाजी में प्रकाशित रपट के अनुसार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में आईसीटी का हिस्सा बढ़कर 2020 तक दोगुना होने का अनुमान है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°