भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है हिंदू
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:19-12-12 01:13 PM
दुनिया भर में अनुयायियों की संख्या के लिहाज से ईसाई सबसे बड़ा, जबकि हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इस्लाम दूसरे स्थान पर है। हिंदू धर्मावलंबियों की 97 फीसदी संख्या भारत, नेपाल और मॉरीशस में रहती है।
प्यू के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में दुनिया के बहुसंख्यक हिंदू रहते हैं और यह सभी प्रमुख धर्मों का देश है।
इस अध्ययन के अनुसार दुनिया भर में 2.2 अरब ईसाई (विश्व जनसंख्या का 32 फीसदी), 1.6 अरब मुस्लिम (23 फीसदी), एक अरब हिंदू (15 फीसदी), करीब 50 करोड़ बौद्ध (सात फीसदी) और 1.4 करोड़ यहूदी (0.2 फीसदी) है। ये आंकड़े 2010 के हैं।
इसके अलावा 40 करोड़ से अधिक लोग अफ्रीका, चीन, अमेरिकी क्षेत्र और आस्ट्रेलिया के कई पारंपरिक पंथों-धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। करीब 5.8 करोड़ लोग दूसरे धर्मों मसलन बहाई, जेन, सिख तथा पारसी से ताल्लुक रखते हैं।
प्यू का कहना है कि 87 फीसदी हिंदू तीन देशों भारत, मारीशस और नेपाल में रहते हैं, जबकि 87 फीसदी ईसाई दुनिया के 157 ईसाई बहुल देशों में रहते हैं।
वैश्विक स्तर की पूरी आबादी में औसत आयु वाले लोगों की बात करें तो मुसमलमानों में 23 साल और हिंदुओं में 26 साल है। दुनिया भर में पूरी आबादी की बात करें तो मध्य आयु 28 साल है।
अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया भर की मुस्लिम आबादी के 11 फीसदी भारत में बसते हैं। इंडोनेशिया के बाद भारत मुस्लिम आबादी वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
वैश्विक मुस्लिम आबादी के इंडोनेशिया में 13 फीसदी, भारत में 11 फीसदी, पाकिस्तान में 11 फीसदी, बांग्लादेश में आठ फीसदी, नाइजीरिया में पांच फीसदी, मिस्र में पांच फीसदी, ईरान में पांच फीसदी और अल्जीरिया में दो फीसदी और मोरक्को में दो फीसदी मुसलमान रहते हैं।
विश्व के 49 देशों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। दुनिया के करीब 73 फीसदी मुसलमान इन्हीं देशों में बसते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल