चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनियां के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल
115 वर्षीय जापानी बना विश्व का सबसे वृद्ध व्यक्ति
टोक्यो, एजेंसी
First Published:28-12-12 06:22 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकाड्र्स ने 115 वर्षीय एक जापानी व्यक्ति की पहचान आधिकारिक रूप से विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि क्योटो प्रीफेक्चर के क्योटांगो शहर निवासी जिरोइमोन किमुरा 115 वर्ष और 253 दिन के होने के साथ ही पूर्ववर्ती रिकॉर्डधारी से आगे निकलते हुए विश्व के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
संवाद समिति क्योदो के अनुसार गिनीज बुक आफ रिकाड्र्स ने किमुरा को उनके घर पर इस संबंध में प्रमाणपत्र देने का कार्यक्रम टाल दिया क्योंकि वह हाल में बीमार पड़ गए थे। उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबर में कहा गया है कि किमुरा ठीक हो रहे हैं लेकिन नववर्ष की छुटि्टयों के दौरान वह अस्पताल में ही रहेंगे। इससे पहले सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला व्यक्ति अमेरिकी था जो कि मूल रूप से डेनमार्क का रहने वाला था।
उसका वर्ष 1998 में निधन हुआ और उस समय उसकी आयु 115 वर्ष और 252 दिन थी। सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली महिला फ्रांस की रहने वाली थी जिसका निधन वर्ष 1997 में हुआ। उस समय उसकी आयु 122 वर्ष और 164 दिन थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
