ब्रेकिंग
पाकिस्तान के अंपायर असद राउफ इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी से हटाए गए।
फेसबुक पर ज्यादा दोस्त वाले करते हैं कम सूचनाएं साझा
लंदन, एजेंसी
First Published:07-08-12 05:45 PM
Last Updated:07-08-12 06:18 PM
फेसबुक पर आपके जितने अधिक दोस्त होंगे आपके लिए सूचनाएं साझा करने की संभावना उतनी ही कम हो जाती है। एक नये अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।
वारविक विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र की एक प्रोफेसर ने अपने अध्ययन में इस बात का पता लगाया है। उनके अनुसार जब सोशल साइट पर लोगों की दोस्ती का दायरा बड़ा होता है तब वे सूचनाएं साझा करने के लिए दूसरों पर आश्रित हो जाते हैं, क्योंकि वह सोचते हैं कि वह सूचना कोई और दे देगा। लेकिन एक जैसी रूचियों वाले दोस्तों का छोटा समूह होने पर सूचनाओं के साझा करने की संभावना अधिक होती है। तब लोग सूचनाओं में और उन्हें साझा करने में अधिक रूचि दिखाते हैं।
अपने अध्ययन में प्रोफसर किम्बरले शार्फ ने सूचनाये साझा करने का एक आर्थिक मॉडल तैयार किया और उसके आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंची। उन्होंने कहा कि छोटे समूहों की तुलना में बड़े समूहों में सूचना का प्रसार कम होता है। छोटे समूह ज्यादा एकजुट होते हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Anna hajare aur baba ramdev ko milkar chunaw ladna chahiye
By Naseeb aalam (7th-August-2012 08:46:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
