बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
बिल्ली को लेकर छिड़ेगी अदालती जंग
लंदन, एजेंसी
First Published:21-07-12 05:16 PM
बिट्रेन में एक पालतू बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर उसके पुराने और नए मालिकों के बीच अदालती जंग शुरू होने की नौबत आ गई है।
दैनिक द टेलीग्राफ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक र्से काउंटी के सटन कस्बे में रहने वाली लारेन टेरी की पालतू बिल्ली गत मार्च में लापता हो गई थी। लारेन ने उसे खोजने के काफी जतन किए लेकिन उनकी प्यारी बिल्ली उन्हें मिल पाई। थक हार कर जब उन्होंने आवारा जानवरों के बारे में जानकारी के लिए आरएसपीसीए की वेबसाइट खंगाली तो उन्हें अपनी पालतू बिल्ली के बारे में जानकारी मिली।
मगर उस समय तक लारेन की बिल्ली को आरएसपीसीए ने आवारा घोषित करके किसी अन्य व्यिक्त को उसे सौंप दिया था। उसके बाद लारेन ने बिल्ली के इस नए मालिक से संपर्क किया तो उसने यह कहकर बिल्ली लौटाने से इनकार कर दिया कि उसका कम दिनों में ही इस पालतू जानवर से खास लगाव हो गया है।
ऐसी सूरत में लारेन अपनी प्यारी बिल्ली को वापस पाने के लिए काउंटी की अदालत का दरवाजा खटखटाने का मन बना रही हैं। दो महीने बाद कानून की पढ़ाई शुरू करने जा रही लारेन ने कहा कि बिल्ली भी एक तरह की संपत्ति है और कोई भी संपित्त उसके मालिक की सहमति के बगैर किसी को सौंपी नहीं जा सकती है। लेकिन बिल्ली के नए मालिक का कहना है कि आरपीसीए ने इस बिल्ली को आवारा घोषित कर दिया था।
बहरहाल कानूनी जानकारों का कहना है कि दोनों ही लोग इस बिल्ली को लेकर अदालत की शरण ले सकते हैं और इसमें अदालत ही कोई फैसला कर पाएगी। मगर तब तक को लारेन को अपनी प्यारी बिल्ली के बगैर ही रहना होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
