फोटो गैलरी

Hindi Newsचीनी राष्ट्रपति की पत्नी सीख रही हैं योग

चीनी राष्ट्रपति की पत्नी सीख रही हैं योग

चीन में योग सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष ने भारत में योग के महत्व पर चीनी...

चीनी राष्ट्रपति की पत्नी सीख रही हैं योग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन में योग सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष ने भारत में योग के महत्व पर चीनी राष्ट्रपति से बात की तो जवाब में जिनपिंग ने कहा कि चीन में योग बहुत लोकप्रिय हो रहा है और उनकी पत्नी भी इन दिनों योग सीख रही हैं।


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग चरित्र निर्माण,शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। चीन के राष्ट्रपति ने इस दिशा में भारत के योगदान को माना। चीन के राष्ट्रपति को लोकसभा अध्यक्ष ने चीन के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को एक माहेश्वरी स्टोल और मयूर वाल है गिंग भेंट की। वाल है¨गग को चीन में शुभ माना जाता है और यह बहुत लोकप्रिय भी है। जबकि माहेश्वरी स्टोल हाथ से बुना हुआ कपड़ा होता हे। यह प्राचीन भारतीय कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें