छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
जब महेश भूपति को चीन के एक रेस्त्रां में डिनर में मिले जिंदा सांप
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-12-12 01:31 PM
Last Updated:03-12-12 01:32 PM
विदेश दौरों पर भारतीय खिलाड़ी अपने घर जैसे खाने को तरसते हैं और कई बार अजीबोगरीब खाने उन्हें परोसे जाते हैं। एक बार तो चीन में टेनिस खिलाड़ियों को डिनर में सांप परोसे गए थे।
खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार की किताब कुकिंग ऑन द रन के विमोचन के मौके पर एक परिचर्चा में भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे बिरयानी और अन्य उत्तर भारतीय खाना पसंद है, लेकिन कई बार मुझे वेज बर्गर पर गुजारा करना पड़ता है। विदेश में भारतीय रेस्त्रां तलाशना मुश्किल होता है।
भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ने कहा कि विदेश दौरे पर भारतीय खाना मिलने से बड़ा सुख कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर वह विदेश में पास्ता खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन में खाने का उनका अनुभव भयावह रहा।
एक बार डेविस कप मुकाबलों के दौरान चीन के एक रेस्त्रां में डिनर टेबल पर उनके सामने जिंदा सांप रखा गया और पूछा गया कि क्या उनके लिये इसे पकाया जाये। उन्होंने कहा कि किसी तरह दूसरी चीजों से उन्होंने पेट भरा, लेकिन चीन में चीनी खाना उतना अच्छा नहीं मिलता, जितना कि भारत में।
भारतीय स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि विदेश में शाकाहारी खाना मिलना मुश्किल नहीं होता। वीरेंद्र सहवाग की ही तरह स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी बिरयानी के शौकीन हैं और उनका मानना है कि सबसे अच्छी बिरयानी हैदराबाद में मिलती है।
युवा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के अनुसार घरेलू टूर्नामेंटों के दौरान मुंबई और हैदराबाद में सबसे अच्छा खाना मिलता है। लंदन ओलंपिक में भाग ले चुके भूपति ने कहा कि खेलगांव में रेस्त्रां में खाने में बड़ा मजा आता था। उसेन बोल्ट और माइकल फेल्प्स जैसे खिलाड़ियों से वहां मिलना रोमांचक रहता था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल