कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... ओबामा के आमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे मनमोहन सिंह
एलियंस हैं या नहीं? बस 2024 तक करें इंतजार
लंदन, एजेंसी
First Published:27-12-12 10:09 AM
Last Updated:27-12-12 10:09 AM
मानव अगले 12 सालों में दूसरे ग्रह के प्राणियों (एलियन) से संपर्क स्थापित कर सकता है। यह बात ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के यूएफओ (अन आइडेंटीफाइड ऑब्जेक्ट) परियोजना के एक पूर्व अधिकारी ने कही है।
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक यूएफओ परियोजना के पूर्व प्रमुख निक पोप ने कहा कि स्क्वोयर किलोमीटर एरे (एसकेए) नामक वृहदाकार दूरबीन के विकास से यह जाना जा सकेगा कि ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है या नहीं। पोप ने मंत्रालय में 21 सालों तक यूएफओ देखी जाने वाली घटना का अध्ययन किया है।
उन्होंने कहा कि मैं एक विवादास्पद बयान दूंगा। मैं आपको एक निश्चित वर्ष के बारे में बताउंगा कि कब संपर्क की पहली बार पुष्टि होगी और वह वर्ष 2024 है। अगर सभी योजना समय से पूरी होती है तो उसी वर्ष एसकेए काम करना शुरू कर देगा।
एसकेए का काम 2016 में शुरू होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो दूरबीन होगा। इसमें हजारों रिसेप्टर लगे होंगे, जो ऑस्ट्रेलिया में पांच हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले होंगे।
वैज्ञानिकों के मुताबिक एसकेए किसी भी दूसरे दूरबीन से 50 गुणा अधिक संवेदनशील होगा और 10 हजार गुणा अधिक तेजी से आकाश का सर्वेक्षण करने में मदद करेगा। पोप ने कहा कि अगर 100 प्रकाशवर्ष दूर भी यदि कोई सभ्यता होगी, तो इस दूरबीन से पता चल जाएगा।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
